गोंडा, जुलाई 7 -- Gonda News: परसपुर, संवाददाता। सूकरक्षेत्र पसका से गोंडा के लिए नई बस सेवा का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने पसका स्थित बाराह देव मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। नई बस प्रतिदिन पसका से परसपुर, त्योरासी और बालपुर होते हुए गोंडा मुख्यालय तक संचालित होगी। भाजपा विधायक अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित, सुलभ और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों तथा अन्य यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: गोरखरपुर तक बस सेवा शुरू होने से लोगों में खुशी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ...