Gonda News: पशु तस्कर का हाफ एनकाउंटर पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
गोंडा, अगस्त 1 -- Gonda News: मेहनौन (गोंडा), संवाददाता। गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी कमरुद्दीन को शुक्रवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और एक बाइक पुलिस ने बरामद की है। गुरुवार रात पन्ना बगुलहा गांव में प्रतिबंधित पशु ले जा रहे कुछ लोगों को ग्रामीणों ने देखा और दौड़ाकर एक आरोपी अशरफ अली को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में दूसरा आरोपी कमरुद्दीन फरार चल रहा था, जिसकी तलाश इटियाथोक पुलिस टीम कर रही थी। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.