गोंडा, सितम्बर 20 -- Gonda News: तरबगंज/करनैलगंज, हिटी। जिले में की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तरबगंज तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बेलसर आदमपुर निवासी राजकमल उर्फ फूलचंद सिंह ने जालसाजों द्वारा कूटरचित तरीके से पशुचर की भूमि को अभिलेखों में अपने नाम दर्ज करा लेने की शिकायत की। इस पर डीएम ने मामले की जांच कर करके कार्यवाही के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, उपजिलाधिकारी सविता शुक्ला, तहसीलदार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल 114 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: नेवाजगंज पंप कैनाल पर एक महीन...