गोंडा, अक्टूबर 8 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर से संबद्ध सरयू महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण में मानव की भूमिका विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन का आधार है, लेकिन वायु एवं जल प्रदूषण, वनों की कटाई, प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग तथा प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पर्यावरणीय संतुलन लगातार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरबी सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधारोपण, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत, प्लास्टिक के सीमित उपयो...