गोंडा, सितम्बर 2 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। शहर से सटा गिर्द गोण्डा का परसनपुरवा आज भी समस्याओं के दरिया में तैर रहा है। यहां मूलभूत सुविधाओं तक के लिए लोगों को प्रधान और सचिव के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। रास्ते पूरी तरह खस्ताहाल हैं और मोहल्ले की गलियों का हाल तो और भी बदतर है। जल निकासी की समस्या यहां लाइलाज बन चुकी है। बारिश के इस सीजन में पूरे मोहल्ले में जलभराव से लोग जूझ रहे हैं। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि शिकायत कई बार की गई, लेकिन अफसर कभी मौके का निरीक्षण करने तक नहीं आते। गुहार के बावजूद जनप्रतिनिधि भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। ग्राम प्रशासक गजनी बताया कि परसनपुर में कुछ इंटरलॉकिंग लगवाई गई थी, जो काम बाकी है उनकी कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी।

समस्याएँ शहर के आईटीआई कॉलेज के पास स्थित परसन पुरवा अनदेखी का शिकार है और...