गोंडा, अक्टूबर 14 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्राचार्य डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव ने बुके देकर उनका स्वागत किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आयोजन सचिव लेफ्टिनेंट हरिनाथ सिंह ने बताया कि दो दिवसयी प्रतियोगिता में 15 महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। नंदिनी नगर महाविद्यालय, भानमती स्मारक महाविद्यालय, महिला पीजी कॉलेज बहराइच, मां गायत्री रामसुख पांडेय पीजी कॉलेज मसकनवा और देव इंद्रावती पीजी कॉलेज अयोध्या के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखा...