Gonda News: पंचायत चुनाव का ब्योरा जुटा रहा विभाग
गोंडा, नवम्बर 7 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पंचायतीराज विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शासन ने वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशियों का ब्योरा भी मांगा है। इसके लिए विभाग ब्लॉक स्तर से चुनाव संबंधी अभिलेखों के आधार पर आंकड़े जुटा रहा है। पंचायतीराज निदेशक योगेन्द्र सिंह सचान ने प्रदेश के सभी जिला पंचायत राज अधिकारियों को पत्र जारी कर तीन दिन के भीतर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की अद्यतन सूचना मांगी है। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों का ब्योरा निर्धारित प्रारूप एक से छह तक उपलब्ध कराना है। सूचना हार्डकॉपी के साथ सॉफ्टकॉपी के रूप में भी भेजनी होगी। जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.