गोंडा, अक्टूबर 24 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं को गति देने और पंचायतों में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पंचायती राज विभाग 28 को विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेगा। निदेशक पंचायती राज उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में बुधवार को शाम पांच बजे वर्चुअल बैठक आयोजित होगी। इसमें योजनाओं की प्रगति और उनके प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। संयुक्त निदेशक (पंचायती राज) एके सिंह ने पत्र जारी कर सभी मंडलीय उपनिदेशक पंचायती राज और जिला पंचायत राज अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम), प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई (पीड...