गोंडा, नवम्बर 14 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। पति - पत्नी दोनों को मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर दस लाख रूपये ठगने के आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब उसके अन्य कारनामों की पड़ताल करने में जुटी हुई है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित अजीत सिंह निवासी गायत्री पुरम, सिविल लाइन, थाना कोतवाली नगर ने तहरीर दी कि अभिषेक दूबे नाम के व्यक्ति द्वारा उसे विश्वास में लेकर  मेडिकल कॉलेज गोण्डा में डार्क रूम सहायक के पद पर उसको व उसकी पत्नी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके एवज में दोनों की नौकरी के लिए कुल 10 लाख रुपये की मांग की गई। अभियुक्त के झांसे में आकर उसने 25 नवंबर 2024 से 20 मई 2025 के मध्य विभिन्न किस्तों में ऑनला...