Gonda News: निर्माणाधीन सड़क पर बाइक फिसलने से रोजगार सेवक घायल, इलाज के दौरान मौत
गोंडा, अक्टूबर 24 -- इटियाथोक-बाबागंज सड़क पर हादसा Gonda News: मेहनौन (गोंडा)। संवाददाता। निर्माणाधीन सड़क इटियाथोक- बाबागंज सड़क पर बिखरी गिट्टी के चलते बाइक फिसलने से घायल रोजगार सेवक नृपेन्द्र मिश्रा उर्फ बाबू निवासी कर्मडीह कला की इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को गन्ना क्रय केन्द्र अयाह गांव के पास हुए हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। बीती रात करीब 11 बजे गोंडा के एक निजी नर्सिंग होम में उन्होंने अंतिम सांस ली। मृतक के भाई पुजारी मिश्रा ने बताया कि नृपेन्द्र मिश्रा 22 अक्टूबर की शाम इटियाथोक बाजार से घर लौट रहे थे। अयाह गांव के पास सड़क पर बिखरी गिट्टी के कारण उनकी बाइक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गोंडा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। नृपेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.