गोंडा, सितम्बर 24 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। ग्रामीणों को गांव स्तर पर ही सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए संचालित पंचायत सचिवालयों की व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। करनैलगंज विकासखंड की दो ग्राम पंचायतों में औचक निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर संबंधित सचिव और पंचायत सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सहायक विकास अधिकारी राजेश वर्मा ने ग्राम पंचायत रूदौलिया और उल्हा का औचक निरीक्षण किया। सुबह 10:51 बजे किए गए निरीक्षण के दौरान दोनों ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवालय बंद मिले। निर्धारित समय पर सचिवालय नहीं खुलने और जिम्मेदार कर्मचारियों की अनुपस्थिति को एडीओ पंचायत ने गंभीरता से लिया। एडीओ पंचायत राजेश वर्मा ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायतों के सचिवालय बंद मिलने पर संबंधित ग्र...