Gonda News: नालियां पाटने से कस्बे में जलभराव होने की शिकायत
गोंडा, जुलाई 11 -- Gonda News: वजीरगंज। कस्बे में सड़क किनारे बनी नाली को पटरी दुकानदारों द्वारा पाटने से जलभराव होने की बीडीओ से शिकायत की गई है। कस्बा निवासी प्रदीप गुप्ता अवलेंद्र कुमार, अनिल कुमार, राममूरत कसौधन, सलीम, अजीत, इरफान आदि के शिकायतीपत्र के मुताबिक सड़क पर जलभराव के साथ खुली नालियों में पानी जमा होकर सड़ रहा जिससे मच्छरों की भरमार होने से संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बना हुआ है। बीडीओ अभिषेक मणि त्रिपाठी ने बताया कि सचिव को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.