गोंडा, अक्टूबर 15 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। तीन दिवसीय अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता में नारायणा पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। खो-खो के बालक और बालिका दोनों वर्गों में विजेता बनकर टीम ने दोहरा खिताब अपने नाम किया। वहीं, वॉलीबॉल और ताइक्वांडो में उपविजेता का स्थान हासिल किया। खो-खो बालक वर्ग के फाइनल में नारायणा पब्लिक स्कूल ने सेंट जेवियर्स पंतनगर को 14-4 से हराकर खिताब जीता। बालिका वर्ग के फाइनल में भी नारायणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और सेंट जेवियर्स पंतनगर को 13-1 से करारी शिकस्त देकर विजेता बनी।वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में नारायणा पब्लिक स्कूल और सुवन्स मिलेनियम स्कूल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसमें सुवन्स मिलेनियम स्कूल ने 12-9 से जीत दर्ज की और नारायणा को उपविजेता बनकर संतोष क...