Gonda News: नामांतरण मामलों के त्वरित निस्तारण पर तहसीलदार सम्मानित
गोंडा, जुलाई 14 -- Gonda News: मनकापुर। राजस्व विभाग द्वारा चलाए गए विशेष नामांतरण निस्तारण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रभारी तहसीलदार/प्रभारी न्यायिक तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मनकापुर/बभनीपायर सुभद्र प्रसाद को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 15 से 25 जून तक चले अभियान में उन्होंने 45 दिन से अधिक समय से लंबित अविवादित नामांतरण वादों का त्वरित निस्तारण कर अभियान को सफल बनाया। उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम प्रियंका निरंजन एवं सीआरओ रिंकी जायसवाल /प्रभारी अधिकारी (राजस्व वाद) ने प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सराहना की। इससे लंबित राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी आने के साथ आमजन को राहत मिली। यह भी पढ़ें- लेखपाल की कलम से बिना गलती भुगत रहे सजा, बीत गए 2 साल; रंगीलाल नहीं बन सके जंगीलाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.