Gonda News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
गोंडा, अगस्त 28 -- Gonda News: गोण्डा। वजीरगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे डुमरियाडीह-तरबगंज मार्ग पर बालेश्वरनाथ मंदिर के सामने से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार थाना वजीरगंज क्षेत्र की एक महिला ने मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप है कि 26 अगस्त को उसकी 15 वर्षीय पुत्री निमंत्रण में गई थी। वहीं से आरोपी ने फोन कर किशोरी को बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह की टीम वांछित की तलाश में थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी डुमरियाडीह मार्ग पर मंदिर के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी अनुभव तिवारी निवासी ग्राम गढ़ी थाना तरबगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.