गोंडा, सितम्बर 10 -- Gonda News: गोंडा, विधि संवाददाता। अपर सत्र न्यायाधीश नित्या पांडेय ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के जुर्म में दोषी को पांच वर्ष की कैद व अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की अदायगी न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अभियोजन के अनुसार वादी ने थाना मोतीगंज में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक देहात कोतवाली थानाक्षेत्र के ग्राम बिरतापुर निवासी सुनील कुमार वर्मा पुत्र राघवराम वर्मा ने उसकी नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र अदालत पर भेज दिया। अदालत ने विचारण के दौरान अभियोजन व बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलों को सुना तथा पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने के पश्चात् आरोपित को दोषी करार देते हुए पांच वर्ष की कैद व पंद्रह हजार रूपए अर्थदंड की सजा सु...