गोंडा, अक्टूबर 6 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के मुताबिक उसकी 15 वर्षीय पुत्री बीते दो अक्टूबर शाम को कहीं चली गई। काफी-खोजबीन करने के बाद पता चला कि गांव का कल्लू खां शादी करने की नीयत बहला फुसलाकर भगा ले गया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर खोजबीन कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...