गोंडा, अगस्त 3 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज, संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने 25 जुलाई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को गांव का ही दोस्त मोहम्मद पुत्र शब्बीर बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पाक्सो एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को थानाध्यक्ष पवन मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी दोस्त मोहम्मद (23) पुत्र शब्बीर को ढेकिया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: The person who chased away the teenage girl arre...