गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: करनैलगंज। क्षेत्र के सरयू डिग्री कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत एनएसएस एवं एनसीसी के तत्वावधान में नशामुक्त युवा एवं विकसित भारत विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. आर.बी. सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में कहा गया कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। आज ऐसे युवाओं की आवश्यकता है, जिनमें नशे की लत के स्थान पर लक्ष्य के प्रति समर्पण, अपराध के स्थान पर अवसर तलाशने और निराशा के स्थान पर नवाचार की भावना हो। इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ. मार्शल स्टालिन, डॉ. त्रिपुरारी दुबे, डॉ. अंतिमा सिंह, डॉ. पवन कुमार मिश्रा, जगन्नाथ तिवारी, ओपी सिंह, शिव कुमार मौर्य, विजय यादव, बृजेश सिंह, अमित सिंह, अमित कुमार सिंह, स्वामीनाथ चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, विनोद पांडेय,...