गोंडा, सितम्बर 30 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। स्टेशन रोड स्थित नव दुर्गे मां शक्ति समिति सर्वामाई थान की वार्षिक बैठक मंगलवार की रात आयोजित हुई। अध्यक्षता नंदकिशोर सिंघानिया ने की। बैठक में समिति के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी में दीपक सिंघानिया को अध्यक्ष, पीसी सोनी व विनय गुप्ता लल्ला को उपाध्यक्ष, सचिन गुप्ता सभासद, संदीप यज्ञसेनी, गौरव सिंघानिया कोषाध्यक्ष तथा अरुण कुमार बाथम को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: नव पल्लव दुर्गा पूजा महासमिति पतरातू बस्ती के संरक्षक ...