Gonda News: नवाबगंज में महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज
गोंडा, अक्टूबर 28 -- Gonda News: नवाबगंज। रुपये देने का लालच देकर महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे वह अपने घर के पास खड़ी थी। इसी दौरान गांव का गोलू उसके पास पहुंचा और रुपये देने का लालच देकर उसे गन्ने के खेत में चलने के लिए कहने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर घर के लोग दौड़े तो वह मौके पर बैठ कर भाग गया। एसओ मृत्युंजय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: महिला के साथ छेड़खानी, एफआईआर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.