Gonda News: नदियों को पुनर्जीवित करने की योजना फाइलों में कैद
गोंडा, जुलाई 18 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। नदियों को पुनर्जीवित करने की महत्वपूर्ण योजना फाइलों में सिमट कर रह गई है। बैठक में अधिकारियों के समक्ष चर्चा होने के बाद भी अभी तक ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता मयंक राज सिंह ने बताया कि सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। सर्वे के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए तैयारी तेजी से की जा रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से होकर निकली नदियों को पुनर्जीवित करने की योजना में टेढ़ी नदी को भी शामिल किया गया था। इस नदी को शामिल किए जाने के बाद में आसपास के गांव के लोगों को उम्मीद जगी थी कि इससे ग्रामीणों को काफी लाभ होगा। बताया जाता है कि इस नदी की लंबाई लगभग 230 किलोमीटर है। गोंडा जिले में नदी की लंबाई करीब 120 किलोमीटर है। इसका बाकी हिस्सा बहराइच में है। इस नदी को पुनर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.