गोंडा, अगस्त 24 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। नजूल भूमि विवाद के मामले में आपराधिक अवमानना की कार्यवाही से घिरीं मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को अपना पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि बेशकीमती नजूल भूमि से जुड़ा यह मामला लगभग 1997 से यानी करीब 30 वर्षों से लंबित है। उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार इस भूमि पर वर्ष 2008 से बिना किसी विधिक प्रपत्र के एक साधारण कागज के आधार पर कथित पट्टा दर्शाया जा रहा है, जबकि भूमि सरकारी है और 1985 में पट्टा निरस्त करके सरकार के नाम पर दर्ज है। इस भूमि पर निजी विद्यालय भी संचालित हो रहा है। मंडलायुक्त के मुताबिक पदभार ग्रहण करने के बाद इस पुराने मामले की जानकारी मिलने पर उनका उद्देश्य केवल सरकारी भूमि के संरक्षण तथा सरकार की ओर से लंबित वाद में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करना था। यह भी पढ़ें- IAS दु...