गोंडा, अगस्त 25 -- Gonda News: गोण्डा। शहर में छठी बार गोनार्द लॉन में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा एवं पार्वती पूजन के पंचम दिवस नंदी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास संत रविशंकर महाराज ने गणेश-लक्ष्मी पूजन, शिव की अष्टमूर्तियों, बाणासुर, गजासुर और उपमन्यु की शिवभक्ति का वर्णन किया। उन्होंने ओंकारेश्वर व केदारनाथ ज्योतिर्लिंगों की महिमा तथा नंदी के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य यजमान संतोष सोनी व आरती सोनी रहे। कार्यक्रम में संदीप मल्होत्रा, दीपक मराठा, रवि सोनी, अमित सोनी, संजय रस्तोगी, राकेश कसौधन, शिवशंकर सोनी, सोम सोनी, देवेंद्र सोनी, गोविंदे महाराज, राहुल शर्मा, सूर्य प्रकाश सोनी, रामशंकर कसौधन, आयुष सोनी, माया सोनी, कनकलता सोनी, ममता सोनी, रंजना सोनी, आंचल सोनी, सीमा रस्तोगी व सोनिया रस्तोगी सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...