गोंडा, अक्टूबर 18 -- Gonda News: टिकरी, संवाददाता। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में शनिवार शाम धान की मड़ाई करने गए 30 वर्षीय दीपक जायसवाल की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अकबरपुर गांव निवासी दीपक जायसवाल शनिवार को अपना ट्रैक्टर और थ्रेसर लेकर धान की मड़ाई करने गए थे। देर शाम खेत में ट्रैक्टर स्टार्ट करने के लिए जैसे ही उन्होंने सेल्फ लगाया, ट्रैक्टर अचानक आगे बढ़ गया। दीपक उसके नीचे आ गए। ट्रैक्टर और थ्रेसर उनके ऊपर से गुजरते हुए आगे बढ़ गया। इसके बाद एक मोटरसाइकिल को भी चपेट में लेते हुए ट्रैक्टर-थ्रेसर करीब दस बीघा दूर जाकर गन्ने के खेत में रुका। हादसे के समय दीपक को तत्का...