Gonda News: दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन घायल
गोंडा, जुलाई 4 -- Gonda News: बेलसर, संवाददाता। परसपुर-बेलसर मार्ग पर शनिवार को राष्ट्रीय पौधशाला के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में तीन लोग जख्मी हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर दौड़े और घायलों को संभाला। सभी घायलों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को चिकित्सक ने गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। चौकी प्रभारी रगड़गंज राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को मार्ग दुर्घटना की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक, परसपुर की तरफ से आ रहे विद्या प्रसाद निवासी तेलहा और नृपेंद्र विक्रम सिंह निवासी चंगेरी की बाइक सामने से आ रहे राम बाबू तिवारी निवासी किंधौरा थाना तरबगंज की बाइक से टकरा गई। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.