गोंडा, सितम्बर 29 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें दो अक्तूबर को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए विभागवार अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। डीएम ने सभी तैयारियां समय से पहले पूरी करने और कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग को जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में फल वितरण कराने की जिम्मेदारी दी गई। पूर्ति विभाग कुष्ठ सेवा केंद्र पर फल व दवा वितरण कराएगा। नगर पालिका द्वारा विभिन्न मूर्तियों व स्मारकों की साफ-सफाई और चूना छिड़काव कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Champawat News: धूमधाम से मनेगी गांधी और शास्त्र...