गोंडा, जुलाई 10 -- Gonda News: गोण्डा। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की टूल्स किट्स वितरण योजना के तहत दोना-पत्तल मेकिंग मशीन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 15 जुलाई को सुबह 11 बजे जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, राजा मोहल्ला, उत्तरौला रोड पर होगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट फोटो तथा लागू होने पर जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होना होगा। निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। चयन मुख्यालय द्वारा गठित समिति की संस्तुति पर किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: विश्वकर्मा सम्मान योजना : आजीविका के साधनों का सुद्धढ़ीकरण पर जोर

हिंदी हिन्दुस्तान ...