Gonda News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
गोंडा, अगस्त 19 -- Gonda News: कटरा बाजार। युवती के साथ दुष्कर्म करने का नामजद आरोपी को गिरफ्तार करने में स्थानीय पुलिस कामयाब रही है। नामजद आरोपी सुनील पुत्र लल्लू निवासी लुटावन पुरवा मौजा जिगनिया को न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अपराध निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व थाना क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया कि उनके गांव निवासी युवक ने उनकी लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। इस पर स्थानीय थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बुधवार को आरोपी को उनके घर से उप निरीक्षक सुभाष विश्वकर्मा ने गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.