Gonda News: दुकानों पर छापेमारी, कीटनाशकों के 10 नमूने भरे
गोंडा, जुलाई 8 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। शासन के निर्देश और डीएम के आदेश पर बुधवार को कृषि रक्षा दल की टीम ने जिले में कृषि रक्षा रसायन एवं बीज विक्रेताओं के यहां सघन छापेमारी अभियान चलाया। जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि जिले में कुल 21 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान 10 कृषि रक्षा रसायनों के नमूने लेकर गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। इसके अलावा अनियमितता मिलने पर एक प्रतिष्ठान का बीज स्टॉक सील किया गया, जबकि एक फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक अभियान का उद्देश्य किसानों को नकली एवं घटिया गुणवत्ता के कीटनाशी और बीजों की बिक्री पर रोक लगाना है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: कीटनाशक दुकान एवं अन्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 27 नमूने लिए उन्होंने बताया कि तरबगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.