Gonda News: दीवाल गिराने के मामले में मुकदमा दर्ज
गोंडा, अक्टूबर 18 -- Gonda News: रुपईडीह। कौडिया थाना क्षेत्र के आर्यनगर करनैलगंज मार्ग पर चिलबिला के पास अपनी भूमि पर दीवाल का निर्माण कराते समय सरीफे नाम पता अज्ञात ने सहयोगियों के साथ पहुंचकर दिवाल गिरा दिया। मना करने पर अपशब्द कहते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। घटना का वीडियो बनाते समय मोबाइल छीन कर तोड़ डाला। पीड़ित राज बीर गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कौडिया शशि कुमार राणा ने बताया कि राज बीर गुप्ता के शिकायती पत्र पर सरीफे नामक व्यक्तिय के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच व कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.