गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: परसपुर, संवाददाता। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह की मौजूदगी में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित किए गए। वहीं, जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा विवाह अनुदान योजना के पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर चेयरमैन वासुदेव सिंह और विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह भी रहे। कार्यक्रम में परसपुर और करनैलगंज ब्लाक क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इसमें चयनित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण तथा पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को शादी अनुदान योजना के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: सेवा संकल्प अभियान, 254 दिव्यांगों को मिलेंगी ...