गोंडा, जुलाई 19 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता । थाना तरबगंज में तैनात उप निरीक्षक पर चार्जशीट लगाने के नाम पर 30 हजार रुपये लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट पंजीकृत कर कठोर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। तरबगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीओ को सौंपी गई है। पीड़ित किंग उपाध्याय पुत्र राजकुमार उपाध्याय निवासी ग्राम मन्नीपुरवा ने बताया कि राजा पुत्र रणजीत मिश्रा निवासी ग्राम-मन्नीपुरवा, थाना उमरीबेगमगंज के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव कर रहे थे। आरोप है कि विवेचना के दौरान दरोगा ने चार्जशीट लगाने के बदले 30,000 रुपये की मांग की। पैसा देते समय मौके पर 4 से 5 लोग मौजूद थे। पैसा लेने के बाद से ही विवेचक लगातार टाल-मटोल कर रहा...