Gonda News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से नीलगाय की मौत
गोंडा, अगस्त 10 -- Gonda News: बहराइच, संवाददाता। फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर स्थित गीता पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक नीलगाय की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाईवे पर अचानक एक नीलगाय उछलकर सड़क पर आ गई। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की उससे जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीलगाय गंभीर रूप से घायल हो गई। काफी देर तक सड़क पर तड़पने के बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नीलगाय के शव को सड़क से हटवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा किसी भारी वाहन से हुआ है। यदि इसी तरह नीलगाय किसी बाइक या कार के सामने आ जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।गौरतलब है कि इसी हाईवे पर 21 जून को मवेशी से टकराने के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.