गोंडा, नवम्बर 1 -- Gonda News: गोण्डा। जिले में तीन दिनों तक 16 केंद्रों पर आयोजित पीईटी में 10,794 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। छह पालियों में कुल 42,768 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 31,974 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह कुल 74.76 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 25.24 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के बाद ही केंद्रों में प्रवेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Mau News: पीईटी : विज्ञान और गणित के सवालों ने उलझायापरीक्षा में उपस्थिति और सुरक्षा के इंतजाम परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की भी तैनाती रही। पहले दिन दोनों पालियों में 14,256 अभ...