गोंडा, सितम्बर 20 -- Gonda News: परसपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम चरसड़ी डीहा में गुरुवार रात टीन शेड के नीचे सोते समय लापता हुए 22 वर्षीय परमजीत कश्यप का शव शनिवार दोपहर विरूवा तालाब से बरामद हुआ। युवक की तलाश में पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को मोटर बोट और गोताखोरों के साथ लगाया था। तीसरे दिन कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद हो सका। भाई मोहित कश्यप की सूचना पर पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहित के मुताबिक, गुरुवार रात परमजीत घर के समीप टीन शेड के नीचे सो रहा था। आधी रात में उसकी चिल्लाने की आवाज मां बचा लो सुनाई दी। इसके बाद टार्च की रोशनी में परिजनों ने घर के आसपास और तालाब के समीप उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह एएसपी राधेश्याम राय, थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय, सीओ आनंद राय और चौकी प्रभार...