गोंडा, जुलाई 23 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पूरेडाल में बुधवार शाम करकरा तालाब में डूबकर पांचवी के छात्र की मौत हो गई। 12 वर्षीय मासूम सुमित पुत्र सुनील का शव गुरुवार को तालाब में उतराता मिला। इसकी जानकारी होते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। ग्राम सभा पूरे निवासी सुनील का पुत्र सुमित कक्षा पांच का छात्र था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मां रोशनी ने बताया कि बुधवार को वह गांव के पास धान की रोपाई करने गई थीं। पास में एक चिता जल रही थी, इसलिए उन्होंने बेटे को डर से बचाने के लिए घर लौट जाने को कहा। यह भी पढ़ें- Gonda News: करकरा तालाब में डूबकर 12 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम किसी ने नहीं सोचा था कि घर की ओर बढ़ा वह मासूम कभी वापस नहीं...