Gonda News: तरबगंज सीएचसी के गेट पर ही जलभराव, मरीज परेशान
गोंडा, जुलाई 24 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। आम लोगों को स्वच्छता और संक्रमण से बचाव की नसीहत देने वाले अस्पताल के मुख्य गेट पर जलभराव व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहा है। तरबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर बरसात और नाली का गंदा पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण मरीजों, तीमारदारों और एंबुलेंस को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को हुई मामूली बरसात के बाद ही तरबगंज सीएचसी के प्रवेश द्वार के सामने सड़क तालाब में तब्दील हो गई। पानी भर जाने से डॉक्टरों, चिकित्साकर्मियों के साथ मरीजों को भी काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। कस्बे के रवि, हंसराज पांडेय, ने बताया कि सीएचसी गेट के पास नाली टूटी है लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। बारिश होने पर सभी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंदे पान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.