गोंडा, जुलाई 15 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। विकास खंड तरबगंज में नवागत खण्ड विकास अधिकारी सुष्मिता यादव ने बुधवार को समागार में ग्राम पंचायत अधिकारी एवं रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जॉब कार्ड फीडिंग, परिवार रजिस्टर, फैमिली आईडी, आवास, सामुदायिक शौचालय, केयरटेकर का मानदेय और रोजगार सेवक के मानदेय सहित सभी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बीडीओ ने रोजगार सेवकों और सचिवों को लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचे यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास अंबरीश प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत दुर्गा प्रसाद मिश्र, ग्राम पंचायत अधिकारी व रोजगार सेवक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...