Gonda News: ड्यूटी से नदारद सफाईकर्मी को डीपीआरओ ने भेजा नोटिस, मांगा जवाब
गोंडा, जुलाई 26 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन ने जिला निर्वाचन कार्यालय में तैनात सफाईकर्मी राजाराम को लगातार अनुपस्थित रहने और अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार 25 जुलाई को आवश्यक शासकीय कार्य के लिए दूरभाष से बुलाए जाने के बावजूद वह कार्यालय नहीं पहुंचे, जबकि इससे पहले भी कई बार निर्देशों का पालन नहीं किया गया। डीपीआरओ जीडी जैन ने बताया कि सरकारी कार्यो में लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। कहा कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: लापरवाही करने में जिगनिश का सफाई कर्मी निलंबित
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.