Gonda News: डेढ़ साल की बच्ची के गले में फंसी अगरबत्ती की सींक निकाली
गोंडा, अगस्त 8 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। डेढ़ साल की मासूम बच्ची के गले में अगरबत्ती की लकड़ी की सींक फंस गई। दो दिन तक गले में सींक फंसी होने के कारण बच्ची परेशान रही। वह न तो ठीक से कुछ खा पा रही थी और न ही पानी पी पा रही थी। सांस लेने में भी परेशानी होने लगी तो परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. रूप नारायन पांडेय ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सींक को बाहर निकाल दिया। बताया जाता है कि मनकापुर निवासिनी डेढ़ साल की बच्ची शिवानी के गले में दो दिन पहले अगरबत्ती की सींक चली गई थी। शुरुआत में परिजनों को इसकी गंभीरता का अंदाजा नहीं हुआ, स्थानीय चिकित्सक से दवा कराई। लेकिन धीरे-धीरे बच्ची की परेशानी बढ़ती गई। गले में दर्द और तकलीफ के कारण उसने खाना-पीना लगभग छोड़ दिया। सांस लेने में भी परेशानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.