गोंडा, अक्टूबर 15 -- Gonda News: वजीरगंज, संवाददाता। अयोध्या-गोण्डा हाइवे पर गुरुवार को डुमरियाडीह कस्बे में डीसीएम में अचानक ब्रेक लगने से बहराइच से श्रद्धालुओं को लेकर आ रहा टेंपो पीछे से भिड़ गया, जिससे उसमें सवार 9 श्रद्धालु घायल हो गये, जिन्हें एंबुलेंस से सीएचसी वजीरगंज लाया गया, जहां उनका इलाज हो रहा। बहराइच के बौंडी थानान्तर्गत बभनौटी शंकरपुर निवासी रामू ने बताया कि टेंपो में 12 श्रद्धालु बैठ कर वजीरगंज के नियामतपुर स्थित नंदादेवी दर्शन को जा रहे थे। डुमरियाडीह कस्बे में आगे जा रही डीसीएम में अचानक ब्रेक लगने से टेंपो अनियंत्रित होकर भिड़ गया, जिससे उसमें सवार चंद्रकेश निवासी मोहम्मदपुर कला, शांति पत्नी पंकज निवासी निदुरा, जगदीश, अंजू पत्नी सदानंद, मंजू पत्नी चंद्रिका, जसवंत, पुष्पा गुप्ता पत्नी नकछेद, माही पुत्री रामछबीले व वीरेंद...