गोंडा, जुलाई 12 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ जिले में पौधरोपण अभियान का आगाज हो गया। डीएम प्रियंका निरंजन ने गांधी पार्क में पौधा लगाकर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और पर्यावरण प्रेमियों ने भी उत्साह के साथ पौधारोपण किया। डीएम ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और गर्मी से बचाव के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए। पेड़ ही जीवन हैं और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा और स्वस्थ पर्यावरण देने के लिए आज से ही प्रयास शुरू करने होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी भवनों, स्कूलों, पंचायत भवनों और सार्वजनिक स्थानों पर बड़े पैमाने पर पौधे लगवाए जाएं और उनकी नियमित देखभाल भी सुनिश्चित की जाए।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News:...