गोंडा, जुलाई 20 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज (गोंडा) संवाददाता । जानकारी के अनुसार पीआरवी-5652 पर तैनात कांस्टेबल मनोज कुमार ने स्थानीय थाने पर सूचना दी कि ग्राम डिक्सिर निवासी दीपा (25 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र ने फांसी लगा ली है, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक ग्रामीणों ने शव को फंदे से उतारकर घर के बरामदे में चारपाई पर रख दिया था। मौके पर मृतका के ससुराल और मायके पक्ष के लोग मौजूद थे। विवाहिता के पिता मिश्रीलाल पासवान, निवासी ग्राम खैरा, थाना परसपुर ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री गीता का विवाह लगभग पांच-छह वर्ष पूर्व ग्राम डिक्सिर निवासी उपेन्द्र पुत्र रामकृपाल के साथ किया था।पुलिस ने पिता की तहरीर पर सूचना दर्ज कर एसडीएम तरबगंज को पंचायतनामा की का...