Gonda News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
गोंडा, सितम्बर 16 -- Gonda News: करनैलगंज (गोंडा), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुए रेल हादसे में 35 वर्षीय युवक की जान चली गई। ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर अमरहा डीहा के पास की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक रेलवे ट्रैक के पास से गुजर रहा था। वह अचानक एक ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल होकर ट्रैक किनारे गिर पड़ा। तेज आवाज और हलचल सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से आनन-फानन में लहूलुहान युवक को स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद युव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.