Gonda News: ट्रेन की चपेट में आने से बालक का पैर कटा, मेडिकल कालेज रेफर
गोंडा, जुलाई 10 -- Gonda News: नवाबगंज (गोंडा), संवाददाता। गोंडा में टिकरी- किशुनदासपुर गांव के निकट मनकापुर -अयोध्या रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे नवाबगंज सीएचसी भेजा जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। घायल किशोर के बड़े भाई उमेश ने बताया कि वह मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के बुकना पुर गांव का रहने वाला है। किशुनदासपुर गांव में ही वह और उसका परिवार डेरा डाल के रहते हैं। उसके छोटे भाई अरविंद पुत्र राजेश को बीते दो साल से दौरे पडते हैं।शुक्रवार कि सुबह करीब 11 बजे उसका छोटा भाई अरविंद शौच के लिए रेलवे ट्रैक के किनारे गया था जहां उसे दौरा पड़ा और वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी अधी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.