गोंडा, जुलाई 25 -- Gonda News: मेहनौन, संवाददाता। नव्वागांव-आर्यनगर मार्ग पर बीरपुर सूबेदार मोड़ पर हुए सड़क हादसे में अब लखनऊ में ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दोस्त अंकित पासवान की मौत हो गई। मौत के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। दो मौतों से गांव में मातम पसरा हुआ है। कोतवाली इटियाथोक के टंडेलपुरवा के रहने वाले विशाल पासवान दोस्त अंकित पासवान को गुरुवार की दोपहर बाइक से लेकर उसके गांव देवभारी छोड़ने जा रहे थे। साथ में छोटा भाई विवेक पासवान भी था। बाइक पर सवार तीनों लोग जैसे नव्वागांव-आर्यनगर मार्ग के बीरपुर सूबेदार मोड़ पर पहुंचे थे कि उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । जिसमें बाइक चालक विशाल पासवान (18) की मौके पर मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठे उसका दोस्त अंकित पासवान (18) और ...