गोंडा, अक्टूबर 15 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता । जिले में टीबी के खिलाफ जंग लड़ रहे करीब छह हजार मरीजों के सामने इलाज के साथ ही पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है। इन मरीजों को एक साल से अधिक समय से पोषण राशि नहीं मिल सकी है। जबकि योजना के तहत प्रत्येक मरीज को हर महीने एक हजार रुपये दिए जाने थे। आर्थिक तंगी से जूझ रहे मरीजों के लिए यह राशि पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करने में मददगार साबित होती है। भुगतान अटकने से मरीजों को इलाज के दौरान जरूरी पोषण जुटाने में भी परेशानी हो रही है। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मरीजों को नियमित दवा देने के साथ उनके खानपान और पोषण पर भी विशेष जोर दिया जाता है। टीबी से पीड़ित मरीजों के लिए पौष्टिक भोजन बेहद जरूरी माना जाता है। पर्याप्त पोषण मिलने से उन्हें बीमारी से उबरने में मदद मिलती है। इसके लिए सरकार की ओर स...