गोंडा, जुलाई 12 -- Gonda News: मनकापुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बक्सरा आज्ञाराम के मजरा  तिलक पुरवा में शनिवार की रात टिन शेड के पाइप में दुपट्टे से फांसी लगाकर दो बच्चों की मां लक्ष्मी (35) ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका के पति राजकुमार के अनुसार वह चेन्नई में मजदूरी का कार्य करता है। बीते मंगलवार को वहां से घर  पर आया था। शनिवार की रात खाना खाने के बाद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कमरे में सो गया। सुबह उठा तो पत्नी कमरे में नहीं थी और कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। ईंट से कुंडी तोड़ कर बाहर आया तो पत्नी टिन शेड के नीचे फांसी के फंदे से झूल रही थी। इसकी सूचना पुलिस और  मृतका के मायके में अपनी सास को दे...