गोंडा, जुलाई 19 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। शहर के बलरामपुर रोड पर खैरा ग्राम पंचायत में शनिवार रात करीब 9 बजे आरिफ की टायर की दुकान में भीषण आग लग गई। चिंटू बाबा मंदिर के सामने टिन शेड की इस दुकान में रखे नए-पुराने टायरों ने आग को मिनटों में विकराल कर दिया। आग लगते ही तेज लपटों और धुएं के साथ धमाकों की आवाजें आने लगीं, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। उस समय क्षेत्र की बिजली भी गुल थी, जिससे बचाव कार्य में दिक्कत आई। सूचना पर सेमरा चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग की तीव्रता अधिक होने पर दूसरी दमकल भी बुलाई गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में दुकान का टिन शेड और अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। टायर, हवा भरने की मशीन, पंचर उपकरण समेत सब कुछ नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान में दुकानदार आरिफ को भारी ...